देहरादून - थाना कोतवाली नगर में नियुक्त हेड कांस्टेबल राजीव राणा का दिनांक 25-03-2024 की देर रात्रि मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत राजीव राणा जी को उनके परिजनो द्वारा अचानक स्वास्थ खराब होने पर मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक राजीव राणा जी वर्ष 2001 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, जिनकी वर्ष 2023 में हेड कान्स0 पद पर पदोन्नति हुई थी। दिवंगत राजीव राणा जी मूूल रूप से ग्राम नगला सलारू कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रहने वाले थे तथा वर्तमान में अपनी पत्नी तथा 03 बच्चो के साथ रायपुर क्षेत्र में रह रहे थे।
आज दिनांक 26-03-2024 को मृतक राजीव राणा जी के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम सलामी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत राजीव राणा जी के आकास्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनो को सांत्वना दी गई तथा भरोसा दिलाया कि दुख की इस घडी में पुलिस परिवार हर कदम में उनके साथ खडा है।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

