Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत कालाढूंगी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां
बैलपड़ाव क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि इन बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया वहीं, घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना से मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक आज बुधवार को उधम सिंह नगर के जसपुर से दो युवक बाइक से रामनगर से होते हुए कोटाबाग किसी काम से जा रहे थे इसी बीच बैलपड़ाव के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक को तलाश रही है।
मृतक के रिश्तेदार जहीर ने बताया कि असद निवासी जसपुर और काशीपुर निवासी शाहिद रजा आज सुबह बाइक से रामनगर से होते हुए कोटाबाग के लिए निकले थे इसी बीच उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन चालक ने बैलपड़ाव क्षेत्र में टक्कर मार दी जिसमें दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई है मामले में पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस घटना की जांच के साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: बिंदुखत्ता में रामलीला का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई
उत्तराखंड: हल्द्वानी में 21 मार्च को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किया हवन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हाल जाना
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, हल्द्वानी में एजेंसियों पर औचक छापा 

