हल्द्वानी– शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी में बुधवार को मातृ दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर बच्चों ने माताओं को समर्पित गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये।
माँ मेरी माँ, उंगली पकड़ के फिर से सिखा दे, अम्बर से उतर के आदि गीतों पर नृत्यों के प्रस्तुतिकरण से सभी मंत्र मुग्ध हो गये। पेरेन्ट्स पार्टिशिपेसन के तहत मदर्स के लिए डांस, मास्टर शेफ, थिंक आउट ऑफ ट्रैश, रैम्प वॉक प्रतियोगिताओं तथा खेलों का आयोजन किया गया। रुचिता पालीवाल, कविता बसखेती, मीना भण्डारी, सुस्मिता सरकार, ज्योति जोशी, विनीता मेहता, किरण रौतेला, बबीता सिंह, नेहा दुमका, निर्मला जोशी, सपना थ्रिपोला, रुचि बाफिला, देविका मोहन, सुनीता आदि को उनके स्पेशल टैलेंट के लिए शैमफोर्ड सुपर मॉम के टाइटल से नवाजा गया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी अभिभावकों को विद्यालय प्रशासन ने गिफ्ट्स एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने कहा कि मातृ दिवस हर वर्ष मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है किन्तु विद्यालय में इसका आयोजन आज किया गया। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति को परिभाषित नहीं किया जा सकता, मां और बच्चे का रिश्ता बेहद खास होता है। मां के समर्पण व प्रेम का मूल्य चुकाना असंभव है। उन्होंने अल्बर्ट आइंस्टीन का उदाहरण देकर समस्त माताओं का समझाया कि एक बच्चे के जीवन में माँ की क्या भूमिका होती है। कार्यक्रम में कोऑर्डनेटर कीर्ति चौधरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन पूर्वी, मयांश, राशी, विशाखा, सिद्धि एवं पीयूष ने किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
