- जंगलों की आग ने ली ग्रामीण महिला की जान, 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आग से झुलसने से हुई दर्दनाक मौत।
पौड़ी– पहाड़ के जंगल आए दिन आग की लपटों से धदकते हुए दिखाई दे रहे हैं जिन्हें रोकने का प्रयास वन विभाग करने में जुटा हुआ है. वही जंगलों की आग अब लोगों की जान लेने में उतारू हो गई है। ताजा मामला थपली गांव का हैं जहाँ के जंगलों में आग लग गई धीमे-धीमे यह आग की लपटे 65 वर्षीय बुजुर्ग के खेतों मे आ पहुंची जिसके बाद बुजुर्ग महिला आग को बुझाने का प्रयास करती रही लेकिन वह आग की चपेट में आ गई. आग की चपेट में आने के कारण वह बुरी तरह से झुलस गई। आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया. महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण महिला ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया।
पौड़ी जनपद के जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जो लोग जंगलों में आग लगाने का प्रयास कर रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं उन्होंने सभी लोगों से आग्रह भी किया है कि उनके आसपास जंगलों या खेतों में आग लगती है तो इसकी सूचना पहले वन विभाग को दें व सतर्कता बरतें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके 
