उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 की दूसरी लहर आने के बाद प्रशासन अब सख्ती से नियमों को लागू करने में जुट गया है। अल्मोड़ा जिले में बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से सैर सपाटा करने के लिए आए लगभग 66 पर्यटकों को बिना rt-pcr जांच के वापस लौटा दिया गया, जिनमें से ज्यादातर दिल्ली, एनसीआर, बरेली,नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा, फरीदाबाद और गुड़गांव शहरों के पर्यटक थे।
यह भी पढ़े👉उत्तराखंड- इन 8 इलाकों में भूलकर भी न जाना, यहां लगा है लॉकडाउन
यहां जिले के लोधिया बैरियर पर बाहरी राज्यों से प्रवेश कर रहे लोगों की प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है पहाड़ी इलाकों जैसे जागेश्वर कौसानी अल्मोड़ा बागनाथ क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से आ रहे लोगों के जांच की जा रही है सरकार द्वारा 1 अप्रैल से जारी किए गए नियमों के अंतर्गत बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को अपने साथ rt-pcr जांच की नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य है लिहाजा बड़े पैमाने पर अभी भी पर्यटक बिना जांच रिपोर्ट लिए पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं लिहाजा प्रशासन ने 66 लोगों को वापस लौट आया जो बिना आरटी पीसीआर टेस्ट कराए उत्तराखंड पहुंचे थे।
यह भी पढ़े👉हल्द्वानी-(ध्यान दो भाई) बिना मास्क वालो का पुलिस कर रही दनादन चालान, करो नियमो का पालन नही तो..
गौरतलब है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं शुक्रवार शाम 6:00 बजे तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 101275 मामले संक्रमण के हो गए हैं जिनमें 1721 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अभी 2404 मामले सक्रिय हैं और लगभग 27000 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है लिहाजा सरकार लगातार मास्क सोशल डिस्टेंसिंग और टीकाकरण अभियान के लिए जन जागरूकता की अपील कर रही है।
यह भी पढ़े👉नैनीताल- इस तरह धधक रही है जंगलों में आग, तस्वीरें हैं डराने वाली
यह भी पढ़े👉उत्तराखंड- कोरोना बढ़ा रहा दिन प्रतिदिन टेंशन, पढ़िए आज का ताजा हेल्थ बुलिटिन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई 
