नैनीताल- उत्तराखंड में नैनीताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर काबू पा लिया है । पिछले कुछ दिनों से नैनीताल व आसपास के जंगलों में आग ने काफी नुकसान किया है ।शुक्रवार दोपहर को फायर विभाग को खुर्पाताल के जंगलों में आग लगने की सूचना मिली । नैनीताल फायर सर्विस के फायर फाइटर्स की टीम खुर्पाताल रवाना हो गई । सूचना के अनुसार रूसी बाईपास में नैनीताल की तरफ के जंगलों में भीषण आग लगी थी । फायर सर्विस के जवानों ने लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । जवानों ने एक तरफ फायर टेंडर से पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया और दूसरी तरफ पेड़ की टहनियों से आग को पीट पीटकर बुझाया ।
यह भी पढ़े👉उत्तराखंड- कोरोना बढ़ा रहा दिन प्रतिदिन टेंशन, पढ़िए आज का ताजा हेल्थ बुलिटिन
फायर यूनिट की सूझ बूझ और तत्परता से जंगल में बने वन विभाग के लीसा डिपो और वन सम्पदा को सुरक्षित बचाया । इसके अलावा भूमियाधार के जंगलों में आग ने बहुत नुकसान किया । वन विभाग भी आग पर काबू पाने के लिए चारों तरफ काम पर जुटा है । आग के धुएं से चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया है । नैनीताल में गुरुवार को भी भोटिया कोठी के समीप आग से काफी नुकसान हुआ था । यूनिट कर्मचारी अमर सिंह, उमेश कुमार, कुलदीप कुमार और गौरव कार्की ने आग पर काबू पाने में मशक्कत की ।

यह भी पढ़े👉हल्द्वानी- डिंपल पांडे को आम आदमी पार्टी ने दी यह बड़ी जिम्मेदारी
यह भी पढ़े👉लालकुआं- यूरोप से मेडल जीत घर पहुंची अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर लक्की राणा का ऐसे हुआ स्वागत

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
