विकासनगर: देहरादून के चकराता तहसील क्षेत्र में एक 6 महीने की गर्भवती महिला ने गांव के एक युवक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला अनुसूचित जाति से संबंधित है। घटना की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले को रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या हुआ था
पीड़िता ने नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल को 1 दिसंबर को लिखित तहरीर दी। तहरीर में उसने बताया कि 21 नवंबर को बूढ़ी दिवाली पर वह अपने पति और बच्चों के साथ गांव में मौजूद थी। महिला ने कहा कि 28 नवंबर को कपड़े धोने के लिए घर से लगभग 100 मीटर दूर पानी के स्रोत पर गई थी। तभी गांव के एक युवक ने उसे जबरन पकड़कर नजदीकी शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने चिल्लाने की कई कोशिशें की…लेकिन आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया।
पुलिस की कार्रवाई
नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। चूंकि मामला महिला अपराध से जुड़ा है, इसलिए इसे रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उच्च अधिकारियों को भी घटना की सूचना भेज दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन
उत्तराखंड : होली-रमजान पर प्रशासन सख्त: हुड़दंग और ड्रंकन ड्राइविंग पर होगी कड़ी कार्रवाई 

