बागेश्वर नगर में शहर के मध्य स्थित स्टेट बैंक की छत पर श्रम विभाग कार्यालय के पास आज सुबह एक तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह तेंदुआ देर रात इलाके में घूमते लावारिस कुत्तों को शिकार बनाने के लिए आया होगा और उसी दौरान किसी तरह बैंक की छत में फंस गया। सुबह सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए काफी देर तक मशक्कत की। इस घटना से मॉर्निंग वॉक पर निकले कई लोगों में दहशत देखी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने तेंदुए को भागते हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्टेट बैंक की बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर में गए संतोष कांडपाल ने बताया कि वो कोचिंग को जा रहा था तो वहां तेदुंआ दिखा तो वन विभाग को तुरंत ही सूचना दी।
वन विभाग के एसडीओ सुनील कुमार ने कहा कि, फिलहाल तेंदुआ किसी को नुकसान पहुँचाए बिना बैंक के पीछे की ओर खुले दरवाजे से भाग निकला। बागेश्वर शहर के दोनों ओर घने जंगल हैं और तेंदुवे नगर से होते हुवे गुजरते हैं। वहीं इनकी संख्या बढ़ने से ये आबादी वाले क्षेत्रों की ओर भी आ रहे हैं। हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि अपने घरों के आसपास प्रकाश की व्यवस्था करने के साथ ही झाड़ियां साफ रखें और सतर्क रहें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत
उत्तराखंड : इंस्टाग्राम पर चढ़ा प्यार परवान, हरियाणा में मिली प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां
उत्तराखंड : इस विभाग में सभी अफसरों को मिलेंगे सरकारी आवास
उत्तराखंड : यहां दामाद ने ससुर पर पाटल से किया हमला, मौत
उत्तराखंड: यहां नदी में डूब गए तहेरे-चचेरे दो भाई
उत्तराखंड: यहां प्रेमी के चक्कर में महिला ने उठाया ये कदम
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव
उत्तराखंड: मसूरी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट के प्रयास रंग लाए, विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की मिली मंजूरी
उत्तराखंड: यहां नौकरी जाने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला समझाने का प्रयास 
