Uttarkashi News: शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ज्ञाणजा गांव पहुंचे। वहां फसल पर क्रॉप कटिंग प्रयोग होना था। डीएम जब स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे तो वो भी हाथ में दराती लेकर खुद फसल काटने लगे। उन्हें ऐसा करता देख वहां के लोग भी हैरान रह गए। डीएम ने स्वयं भी परम्परागत फसल मडवा की क्रॉप कटिंग की। इस दौरान काश्तकार कमलेश भट्ट के खेत में 4 किलो छह सौ ग्राम मडुवा और कलम देई के खेत में 7 किलो तीन सौ ग्राम मडुवा का उत्पादन निकाला गया। डीएम को खेतों में देखकर ग्रामीण बेहद खुश हुए। डीएम ने कहा कि आज दोनों किसानों के खेत में निर्धारित वर्ग मीटर में क्रॉप कटिंग की गई।
फसल की क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। उन्होंने इस दौरान किसानों से बातचीत की और फसलों के बारे में जानकारी ली। कृषि एवं अन्य आवश्यक संसाधनों से संबंधित समस्याओं एवं चुनौतियों के बारे में किसानों को जरूरी जानकारी भी दी। क्रॉप कटिंग के दौरान अपर संख्याधिकारी रमेश भारद्वाज सहित ग्रामीण व अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर डीएम ने कहा कि आज दोनों काश्तकारों के खेतों में निर्धारित वर्ग मीटर में क्रॉप कटिंग की गई। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़कर काम करने पर ही किसी भी काम की सही स्थिति का पता लगाया जा सकता है। इसलिए आज उन्होंने भी क्रॉप कटिंग पर हाथ आजमाया।
गौरतलब है कि मंडुवा का समर्थन मूल्य पिछले वर्ष की तुलना में दो रुपये बढ़ा है। पिछले वर्ष मंडुवे का समर्थन मूल्य 25 रुपये निर्धारित था। जो बढ़ कर 27 रुपये हो गया है। डीएम अभिषेक रूहेला ने बताया कि जिले में पारंपरिक फसलों का उत्पादन करीब चार गुना बढ़ा है, पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
