देहरादून- उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी उत्तराखंड में ऑक्सीजन उपकरणों की खरीद में अपनी सांसद निधि से पचास लाख रुपये जारी करेंगे। सांसद बलूनी ने आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी के साथ कोरोना की स्थिति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री जी ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों के साथ सरकार कोरोना महामारी से मजबूती से लड़ रही है। किंतु संक्रमण की संख्या बढ़ने से सभी मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर या कंसंट्रेटर उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बना हुआ है।
सांसद बलूनी ने कहा कि वह अपनी सांसद निधि से कंसंट्रेटर ( ऐसा उपकरण जो ऑक्सीजन बनाता है) की खरीद में सहयोग देंगे। इस हेतु अपनी सांसद निधि के नोडल अफसर (जिलाधिकारी पौड़ी) को पत्र लिखकर तत्काल पचास लाख की राशि कंसंट्रेटर की खरीद हेतु जारी करने के निर्देश दिए।
सांसद बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में इन उपकरणों से उन मरीजों को राहत मिलेगी जिन्हें शरीर में ऑक्सीजन लेवल की कमी होने पर ऑक्सीजन उपकरणों की आवश्यकता होती है। हमारे दुर्गम क्षेत्र के अस्पतालों में इनकी ज्यादा जरूरत है।
सांसद बलूनी ने कहा कि वह इस महामारी से निपटने के लिए चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता हेतु अनेक संस्थाओं के संपर्क में है और उनका प्रयास है कि शीघ्र ही राज्य के लिए अन्य चिकित्सा संसाधन भी जुटाये जा सकें ताकि अनेक महत्वपूर्ण जीवनों की रक्षा हो सके।
उन्होंने कहा कि इस महामारी में सभी लोग अपना ध्यान रखें, मास्क, सैनिटाइजेशन और 2 गज की दूरी का कड़ाई से पालन करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

