- देह व्यापार की शिकायत पर पुलिस ने होटल में मारा छापा
काशीपुर: काशीपुर में रुद्रपुर से आई एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट की टीम ने मुखबिर के द्वारा देह व्यापार की सूचना पर अचानक एक होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने आधा दर्जन के करीब दर्जन भर के करीब युवक युवतियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान टीम ने होटल से एक युवक और एक युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं पुलिस को मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं।
वीओ- रुद्रपुर से ऊधम सिंह नगर जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) प्रभारी जीतो काम्बोज के नेतृत्व में टीम ने काशीपुर के आवास विकास मोड़ पर स्थित इंडियन होटल (पूर्व में मधुवन होटल) में देह व्यापार की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर मुखबिर की सूचना पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) प्रभारी जीतो काम्बोज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुखबिर से होटल में देह व्यापार की मिली सूचना पर उनके द्वारा एएचटीयू यूनिट की टीम और काशीपुर कोतवाली क्षेत्र की टांडा उज्जैन पुलिस चौकी की टीम के साथ संयुक्त रूप से इंडियन होटल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में होटल में मौजूद एक युवक और युवती को पुलिस ने मौके से पकड़ा। वहीं पुलिस को मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं और ग्राहकों से मिले पैसे भी बरामद हुए। इस दौरान होटल के संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला को रेस्क्यू कर पुरुष को गिरफ्तार किया है। वहीं होटल के मैनेजर और संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी 

