- दीपक रौतेला की मौत का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पैदल पुल से दिया था धक्का।
बागेश्वर- पैदल पुल से युवक को धक्का देकर जान लेने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे अभियुक्त गौरव कुमार उर्फ गोलू को बागेश्वर पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से दबोच लिया। मृतक दीपक रौतेला की मौत बरेली के राधिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गई थी, जिसके बाद मुकदमे में धारा 105 बीएनएस (गैर इरादतन हत्या) की बढ़ोतरी की गई।
घटना 1 जून 2025 को सामने आई जब पीड़ित की मां ने कोतवाली बागेश्वर में लिखित तहरीर देकर बताया कि ग्राम भूल्यूङा मंडलशेरा निवासी गौरव कुमार उर्फ गोलू ने उसके 24 वर्षीय पुत्र दीपक रौतेला के साथ मारपीट कर उसे गाढ़ गांव के पैदल पुल से जान से मारने की नीयत से नीचे गधेरे में धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल दीपक को उपचार के लिए बरेली ले जाया गया, जहां 8 जून को उसकी मौत हो गई। प्रकरण में पहले से दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 40/25 धारा 110 बीएनएस को मौत के बाद धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) में तरमीम किया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम का गठन किया और अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस एवं साइबर टीम ने घटनास्थल व आस-पास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आखिरकार आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण⤵️
गौरव कुमार उर्फ गोलू पुत्र रमेश राम
निवासी – भूल्यूङा, मंडलशेरा, कोतवाली बागेश्वर
उम्र – 25 वर्ष
आपराधिक इतिहास⤵️
पूर्व में मुकदमा संख्या 132/20 धारा 354क, 506, 504 भादवि में नामजद।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले 
