- प्रेमी युगल ने दी जान, युवती ने रुद्रपुर तो युवक ने गुड़गांव में दी जान।
- युवती ने ट्रांजिट कैम्प और युवक ने गुड़गांव में किया सुसाईड
रूद्रपुर: ट्रांजिट कैम्प में एक युवती ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की मौत के कुछ देर बाद गुड़गांव में रह रहे उसके प्रेमी ने भी सुसाईड कर लिया। ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक जगदीशपुर दिनेशपुर 18 वर्षीय खुशबू सरकार पुत्री विनय सरकार यहां ट्रांजिट कैंप की राजा कालोनी में अपनी मां के साथ रह कर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि खुशबू कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी हुई है। मौके पर एसआई विजय कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पता चला है कि युवती की मौत के कुछ देर बाद गुड़गांव में रहकर नौकरी कर रहे युवती के प्रेमी अनीस ने भी सुसाईड कर लिया। बताया जाता है कि सुसाईड से पहले दोनों ने फोन पर बात की थी। अनीस मूल रूप से भूड़िया कालोनी थाना बहेड़ी का रहने वाला था।
मृतका 11वीं पास थी। उसका एक छोटा भाई है। मृतका की मां मजदूरी करती है जबकि उसके पिता गांव में रह कर मजदूरी करते हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बताया कि कमरा अंदर से था और खुशबू गले में चुन्नी बांध कर फांसी लगाई थी। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि खुशबू की शादी तय हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया हैं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस पर समाजसेवी सुशील गावा समेत तमाम लोगों ने पहुंचकर मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
