- नाबालिग लड़की दुष्कर्म केस, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, पीड़िता ने बच्चे को दिया था जन्म।
थराली (चमोली)- उत्तराखंड के चमोली जिले में बीते दिनों नाबालिग लड़की के दुष्कर्म का मामला सामने आया था। दुष्कर्म के बाद पीड़िता गर्भवती भी हो गई थी। पीड़िता ने सरकारी हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म भी दिया है। वहीं इस मामले में पीड़िता के पिता ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का ये मामला चमोली के थराली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, व्यक्ति ने बीती सात जून को थराली थाने में तहरीर दी थी, तहरीर में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया था कि 24 साल के कलम राम उर्फ कमलेश निवासी थाना कपकोट जिला बागेश्वर ने उनकी नाबालिग लड़की से जोर-जबरदस्ती कर शारीरिक संबंध बनाए थे,इस वजह से उनकी नाबालिग बेटी गर्भवती भी हो गई थी। बीते दिनों उनकी बेटी ने एक बच्चे को जन्म भी दिया है।

थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेकर तत्काल अपराध संख्या धारा -64(1) बीएनएस और 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था. इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार को भी दी गई थी।एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठन किया। टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी. बुधवार को आरोपी पुलिस के हाथ आ गया. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
