- उत्तराखंड घूमने आए थे मौत ने घेर लिया, एक साथ बह गए बेटा-बेटी और पिता,तलाश जारी।
हरिद्वार- उत्तराखंड के पावन तीर्थस्थल हरिद्वार से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है, जहां गंगनहर की लहरों ने एक ही परिवार के तीन जिंदगियों को निगल लिया। यूपी के रामपुर से आए एक पिता और उसके दो बच्चे गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। जल पुलिस की टीम लगातार उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के पंजाब नगर सरकारी अस्पताल मोहल्ला, थाना सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी मेहंदी हसन अपने परिवार के साथ कलियर दरगाह की यात्रा पर आए थे। बुधवार को वे परिवार सहित हरिद्वार के धनोरी बावनदर्रे स्थित नई गंगनहर में घूमने पहुंचे।

मेहंदी हसन अपने 15 वर्षीय बेटे तौफीक और 10 वर्षीय बेटी के साथ नहर किनारे बैठे हुए थे। सभी गंगनहर में पैर डालकर पानी का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक तेज बहाव में आकर तौफीक का संतुलन बिगड़ा और वह पानी में बहने लगा। बेटे को डूबता देख मेहंदी हसन ने तुरंत बेटी को किनारे बैठाया और छलांग लगा दी, लेकिन जलधारा इतनी तेज थी कि वे खुद को संभाल नहीं पाए। इस बीच बेटी भी संतुलन खो बैठी और वह भी गंगनहर में गिर गई। देखते ही देखते तीनों लहरों के साथ बहते चले गए और आंखों से ओझल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस की टीमें गंगनहर में तलाश अभियान चला रही हैं। चौकी प्रभारी पुष्कर चौहान ने बताया कि घटनास्थल पर गहराई अधिक है और बहाव तेज होने के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी चुनौती आ रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
