उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के हुए तबादले।
देहरादून- उत्तराखंड स्वास्थ्य महकमें में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। विभाग में डॉक्टरों के बंपर तबादले हुए। डॉ. शिव मोहन शुक्ला को देहरादून के प्रेमनगर उप चिकित्सालय से तबादला कर पौड़ी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। वहीं, डॉ. नवीन चंद्र तिवारी को नैनीताल से तबादला कर अल्मोड़ा में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।
9 वरिष्ठ चकित्साधिकारियों के तबादले हुए हैं। वहीं, अपर निदेशक के पदों पर पदोन्न्त दस चिकित्सकों के तबादले हुए हैं। संयुक्त निदेशक के पदों पर पदोन्नत चिकित्सकों के तबादले किए गए हैं।
स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने इस बदलाव के संदर्भ में बयान देते हुए कहा यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावशाली और सुचारू बनाने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों और चिकित्सकों की नई तैनाती से सभी स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। हम निरंतर कोशिश कर रहे हैं कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्तराखंड में गुणवत्ता में वृद्धि हो और अस्पतालों की कार्यप्रणाली को और पारदर्शी बनाया जा सके।
स्वास्थ्य सचिव ने कहा इन बदलावों का उद्देश्य न केवल कार्यकुशलता को बढ़ाना है, बल्कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। इस बदलाव के साथ ही विभाग ने सुनिश्चित किया है कि जो अधिकारी तैनात किए गए हैं, वे अपने नए स्थानों पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 

