नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत इच्छोनी के प्राथमिक स्कूल कोटी डोभालों की में कार्यरत प्रधानाध्यापक जसपाल पुरषोड़ा, सहायक अध्यापिका मीना देवी को विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों को उप खंड शिक्षा अधिकारी थौलधार कार्यालय में अटैच कर दिया है। दोनों ही शिक्षक बिना अवकाश स्वीकृत के बीते दिन विद्यालय से नदारद हो गए थे।
स्कूल को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के भरोसे छोड़ दिया था। दोनों शिक्षकों की अनुपस्थिति में कक्षा एक के छात्र की हाथ की अंगुली कट गई थी। प्राथमिक स्कूल कोटी डोभालों की में एक प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापिका कार्यरत हैं। प्रधानाध्यापक जसपाल पुरषोड़ा पांच-छह नवंबर को आकस्मिक अवकाश पर थे। विद्यालय में सहायक अध्यापिका मीना देवी ने छह नवंबर को अवकाश का प्रार्थनापत्र रजिस्टर के अंदर रख कर बिना किसी को सूचित कर चली गई। सात नवंबर को संज्ञान लेते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक बीके ढौंडियाल को लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीईओ बेसिक ढौंडियाल ने बताया कि उप खंड शिक्षा अधिकारी थौलधार की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक जसपाल पुरषोड़ा और सहायक अध्यापिका मीना देवी को विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक को जानकारी थी कि सहायक अध्यापिका छह नवंबर को अवकाश पर है, लेकिन प्रधानाध्यापक ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को नहीं दी। इससे स्कूल में पठन-पाठन बाधित रहा। विद्यालय संचालन और मध्याहन भोजन करवाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला देवी को कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने स्कूल संचालन से उसी वक्त मना कर दिया था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Breaking News: दूसरा गैस सिलेंडर 25 दिन बाद बुक होगा
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 
