लालकुआं। बिंदुखत्ता निवासी एनएसजी कमांडो की गोली लगने से हुई मौत के बाद उसके घर पहुंचे पार्थिव शरीर के समक्ष पूरा बिंदुखत्ता क्षेत्र रो पड़ा, वहीं परिजनों की चीख चीत्कार ने आसपास के लोगों को भी बिलखने पर मजबूर कर दिया, पूर्ण सैन्य सम्मान एवं भारत माता की जय के जयघोष के साथ चित्र शिलाघाट रानीबाग में दिवंगत कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी की अंत्येष्टि की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां बिंदुखत्ता के खैरानी नंबर दो में निवास करने वाले एनएसजी कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी उम्र 31 वर्ष का पार्थिव शरीर सेना के वाहन द्वारा गुरुवार की प्रातः उनके घर पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई, घर पहुंचने के 1 घंटे के बाद उसकी अंतिम यात्रा शुरू हुई, इससे पहले पूर्व सैनिक संगठन एवं कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों एवं अधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र वासियों, सैनिकों, अधिकारियों, पुलिस तथा पूर्व सैनिकों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में चल रहे सेना एवं निजी वाहनों में सवार क्षेत्र वासियों द्वारा भारत माता की जय के जयघोष के साथ अंतिम यात्रा रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में पहुंची, जहां पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ कमांडो नरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया गया, जहां मुखाग्नि कमांडो के बड़े भाई माधौ सिंह भंडारी एवं जसवंत सिंह भंडारी ने संयुक्त रूप से दी।
विदित रहे कि पिछले 10 वर्षों से कुमाऊं रेजीमेंट के अंतर्गत एनएसजी कमांडो के रूप में सेवारत नरेंद्र सिंह भंडारी के पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह भंडारी भी पूर्व सैनिक रहे हैं, 2 वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया था, नरेंद्र भंडारी के बड़े भाई यशवंत सिंह भंडारी बिंदुखत्ता में ही कृषक है, जबकि मझले भाई माधो सिंह रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं, उनकी छोटी बहन हीरा भंडारी तथा मां माधवी देवी सहित पूरे परिवार का पार्थिव शरीर के समक्ष कर बुरा हाल था, उनकी चीख चित्कार सुनकर वहां मौजूद लोग गमगीन हो गए। गत 5 नवंबर की शाम लगभग 6-7 बजे के बीच दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी, कमांडो नरेंद्र की आगामी 19 नवंबर को शादी हल्द्वानी के एक बैंकट हॉल में होनी थी, उसकी शादी लोहाघाट निवासी युवती से तय हुई थी, जिसके कार्ड भी बट चुके हैं। उनके आवास में पहुंच कर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक नवीन दुम्का, तहसीलदार युगल किशोर पांडे, भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट, कमलेश चंदोला, दीपक जोशी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, सुंदर सिंह खनका, दलबीर सिंह कफोला, प्रकाश मिश्रा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्कर दानू सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
