पिथौरागढ़- जिले में कोविड-19 लॉक डाउन के अंतर्गत जो भी व्यक्ति अपने गांव लौटा हैं इन प्रवासी व्यक्तियों के साथ ही जिले में आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को स्वरोगार से जोड़े जाने हेतु जिले में पशुपालन विभाग द्वारा कुल 2400 व्यक्तियों को निःशुल्क कुक्कुट यूनिट उपलब्ध कराई जा रही है। जिसकी शुरुआत बुधवार को राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र विण से जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा 50 प्रवासी व्यक्तियों को निःशुल्क कुक्कुट यूनिट वितरित कर की गई।
पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित प्रवासी लाभार्थियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर विशेष रूप से युवाओं के लिए स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने हेतु विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक स्वरोगार की योजना संचालित की गई हैं, जिसमें मुख्यमंत्री स्वरोगार योजना भी सम्मिलित है।उन्होंने सभी से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक व्यक्ति अपना स्वरोगार कर अन्य को रोजगार प्रदान करने हेतु कार्य करें, इस हेतु उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में युवाओं के लिए स्वरोगार के अनेक संभावनाएं हैं,उन्हें तलासना होगा। उन्होंने कहा कि कृषि एवं पशुपालन आधारित कार्य पलायन को रोकता है।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वरोगार के लिए ऐसा कार्य करें,जो अन्य के लिए प्रेरणा बने। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विद्यासागर कापड़ी ने कहा कि पिथौरागढ़ जनपद प्रदेश में पहला ऐसा जनपद है जो प्रवासी व्यक्तियों को निःशुल्क कुक्कुट यूनिट प्रदान कर रहा है।उन्होंने अवगत कराया कि इस वर्ष जिले में कुल 2400 व्यक्तियों को, जिसमें 1500 अनूसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के तथा 900 सामान्य जाति के व्यक्तियों को निःशुल्क कुक्कुट यूनिट जिसमें 50 क्रायलर चूजे,जाली व मुर्गी दाना उपलब्ध कराया जा रहा है,ताकि वह इससे अपना स्वरोगार प्रारम्भ कर सकें।उन्होंने सभी लाभार्थियों से अपील की,कि वह इस कार्य को आगे बढ़ाकर अधिक लाभ अर्जित करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “उत्तराखंड- गरीब प्रवासी पालेंगे मुर्गी, इस योजना से निशुल्क मिल रही कुक्कुट यूनिट, ऐसे हुई शुरुआत”
Comments are closed.



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी 

खून के रिश्ते को ही परिवार नहीं कहते , बल्कि वे भी परिवार सदस्य हैं जो बुरे वक्त में हाथ थामे।
WAH