पुलिस ने पकड़ा फर्जी SDM

उत्तराखंड- पुलिस ने पकड़ा फर्जी SDM, ऐसे फंसा जाल में

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- पुलिस ने आज एक ऐसे फर्जी एसडीएम को गिरफ्तार किया है जो कि धोखाधड़ी से लाखों रुपए की ठगी कर चुका था। खुलासा करते हुए देहरादून पुलिस ने बताया कि थाना प्रेमनगर देहरादून के रहने वाले सौरव बहुगुणा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि अश्वनी कुमार श्रीवास्तव फर्जी एसडीएम बनकर अपने साथियों जोकि एसडीएम का ड्राइवर बनकर पंकज शर्मा, कमल धामी, पिंकी और एक राजस्व उप निरीक्षक( जिसके बारे में पुलिस जानकारी ले रही है) ने मिलकर 15 लाख रुपए ठग लिए हैं। जमीन दिलाने को लेकर इन्होंने पीड़ित सौरभ बहुगुणा को ठगी का शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- रेप और हत्या का फरार इनामी आरोपी पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार, महिला की रेप के बाद की थी हत्या

ADVERTISEMENTS

जब पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर प्रेम नगर क्षेत्राधिकारी द्वारा मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया तो पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद संबंधित फर्जी SDM बनकर धोखाधड़ी करने वाले मुख्य अभियुक्त अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को सुद्दोवाला से गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पांच अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन अलग-अलग बैंकों के पास बुक चेक बुक फोटो आईडी और ₹2 लाख बरामद किए गए। पुलिस ने फर्जी एसडीएम का खुलासा करते हुए उसे जेल भेज दिया है फिलहाल उस जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार श्रीवास्तव पुत्र राम चंद्र लाल हबीबपुरा वाराणसी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो कि हाल निवासी वाडिया इंस्टिट्यूट निकट नेहरू एनक्लेव जीएमएस रोड देहरादून का रहने वाला है जिस पर पहले भी 400 बीसी सहित अन्य धाराओं में हरिद्वार में मुकदमा दर्ज हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर

यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- 16 जनवरी से ऐसे लगेगी कोरोना की वैक्सीन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताई यह काम की बात

यह भी पढ़ें👉उत्तराखंड- पहाड़ में यहां नाबालिग को भगा कर ले जा रहा था दो बच्चों का बाप, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

यह भी पढ़ें👉 देहरादून- इस भाजपा विधायक का गाली देने वाला ऑडियो वायरल

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें