- दून पुलिस का फास्ट एक्शन,चाय के बर्तन में थूकने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार।
उत्तराखंड- देहरादून के मसूरी में लाइब्रेरी चौक के पास एक रेहड़ी पर चाय के बर्तन में थूकने की घटना को लेकर देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना एक वीडियो के माध्यम से सामने आई थी, जिसमें दो युवक चाय और अन्य खाद्य सामग्री बेचते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में एक युवक बार-बार चाय के बर्तन में थूकते हुए नजर आया, जिससे लोगों की सेहत और सामाजिक, धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया गया।
घटना की सूचना वादी हिमांशु बिश्नोई द्वारा मसूरी कोतवाली में दी गई थी। उन्होंने वीडियो के साथ एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ धारा 196 (1)(बी), 274, 299, 351, और 352 के तहत मामला दर्ज किया।
देहरादून एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। जांच में दोनों अभियुक्त नौशाद और हसन अली, जो मूल रूप से मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, घटना के बाद से मसूरी से फरार थे। यहां काबिले गौर बात ये रही कि दून पुलिस ने फास्ट सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों को आशारोडी के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी :
नौशाद पुत्र शेर अली, निवासी जमशेर कॉलोनी, खतौली, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
हसन अली पुत्र शेर अली, निवासी जमशेर कॉलोनी, खतौली, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
(हाल निवासी: गड्डी खाना, किताबघर मसूरी, देहरादून)
पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने योग्य विद्यार्थियों के लिए 50 करोड़ के स्कॉलरशिप की घोषणा की
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंडी डबल मर्डर कांड का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) IAS और PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड: हल्द्वानी में पत्रकारों के लिए लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
उत्तराखंड: पावर सेक्टर में बड़ा सुधार प्लान, सीएम धामी के आदेश से तेज होगी काम की रफ्तार
हल्द्वानी: यहां सीधे रेस्टोरेंट के अंदर घुसी अनियंत्रित कार
उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि पर यहाँ मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) डबल मर्डर में युवक युवती की हुई पहचान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) फतेहपुर में बाघ के हमले से महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत
UTTARAKHND : पूर्व विधायक के होटल से मैनेजर फरार, लाखों की नकदी और सोना ले जाने का आरोप 
