रुद्रपुर : उधम सिंह नगर जिले में नशा मुक्ति अभियान को मजबूती देने के लिए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने यूपी का रहने वाला एक शातिर नशा तस्कर विनीत आर्य (22) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 32 ग्राम अफीम बरामद हुई…जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर क्षेत्र में अफीम की सप्लाई होने की सूचना मिलने के बाद टीम ने प्रीत विहार नंबर-02 बारादरी रोड के तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अफीम, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यूट्यूब पर अफीम संबंधी वीडियो देखकर सौदागरों से संपर्क करता था और अवैध रूप से अफीम का व्यापार करता था। पुलिस अब उसके नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की जानकारी जुटा रही है।
उधर नैनीताल जिले के काठगोदाम पुलिस ने भी दो अलग-अलग क्षेत्रों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से स्मैक और कच्ची शराब बरामद हुई।
उधम सिंह नगर पुलिस ने बताया कि ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 
