देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है…जहाँ समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हुआ। इस कानून के लागू होने के बाद राज्य में विवाह पंजीकरण में अभूतपूर्व तेजी देखने को मिली है।
आंकड़ों के अनुसार पुराने एक्ट के तहत प्रतिदिन औसतन केवल 67 विवाह पंजीकरण होते थे…जबकि यूसीसी लागू होने के बाद यह संख्या 1634 प्रतिदिन तक बढ़ गई है। छह माह की अवधि में 3 लाख से अधिक विवाह पंजीकरण दर्ज किए गए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता और समान अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यूसीसी सभी धर्मों में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप पर समान कानून लागू करता है….जिससे महिलाओं को बहुविवाह जैसी कुप्रथाओं से मुक्ति मिली है।
धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखण्ड ने देश के लिए मिसाल पेश की है और उम्मीद है कि आने वाले समय में अन्य राज्य भी इस मॉडल को अपनाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान 
