- देवप्रयाग में सड़क हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक युवक की मौत, एक घायल।
- देवप्रयाग (टिहरी)- उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में हादसों की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आज एक बार फिर सुबह सुबह नेशनल हाइवे 58 पर शिवमूर्ति के पास हादसा हो गया. यहां एक पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. स्थानीय लोगों ने जब वाहन खाई में गिरने की आवाज सुनी तो वो घटना स्थल की तरफ भागे.
- देवप्रय आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना देवप्रयाग पुलिस को दी. सूचना मिलते ही देवप्रयाग सहित आसपास की चौकियों की रेस्क्यू टीमें घटना स्थल पर पहुंची. तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया. दो घायलों को सड़क पर लाया गया. इनमें से एक घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी. दूसरे घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया.दुर्घटना में पिकअप चालक सुमित पुत्र हेम सिंह (उम्र लगभग 29 वर्ष) निवासी ग्राम बिरसडी, ब्लॉक कोट, पट्टी कंडवालस्यू, जनपद पौड़ी गढ़वाल के सिर पर चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई थी. सुमित के गांव का ही उसका साथी धीरेंद्र पुत्र सुल्तान सिंह (उम्र लगभग 36 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस द्वारा सरकारी वाहन से मृतक व घायल को CHC बागी, देवप्रयाग भिजवाया गया है. परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गयी है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. देवप्रयाग एसएचओ महिपाल रावत ने बताया कि ये घटना आज सुबह हुई. इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि एक घायल हो गया जिसे अस्पताल भर्ती कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 

