टिहरी। जिले में आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। घुत्तू के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा…जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे एसडीआरएफ को वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) को खाई में गिरा पाया। वाहन में दो लोग और एक खच्चर सवार थे।
रेस्क्यू अभियान चलाकर एसडीआरएफ टीम ने घायल पूरन सिंह (55), निवासी ग्राम साथियाला, पट्टी भिलंग, को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। वहीं चालक बॉबी (28), निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़, की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में खच्चर की भी जान चली गई।
घायल का अस्पताल में उपचार जारी है…जबकि घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल
उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश
उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंगल पड़ाव–रोडवेज मार्ग चौड़ीकरण में आई तेजी, नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: भीमताल में विकास की बारिश, सीएम धामी के बड़े ऐलान 
