हल्द्वानी- हल्द्वानी के गौलापार स्थित पशु चिकित्सा अधिकारी विनीता टोलिया जंगपांगी के ऊपर अस्पताल में ही तैनात फार्मासिस्ट भुवन पंत ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे महिला डॉक्टर को गंभीर चोटे आई है। महिला डॉक्टर का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है तो वहीं घटना के बाद फार्मासिस्ट ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।
फिलहाल फरमासिस्ट की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला डॉक्टर के सर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर और फार्मासिस्ट में पिछले 2 सालों से ट्रांसफर को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके बाद फार्मासिस्ट ने आज महिला डॉक्टर के ऊपर हमला कर दिया।
हल्द्वानी- गौलापार स्थित कुंवरपुर पशु चिकित्सा अधिकारी विनीता टोलिया जंगपांगी के ऊपर अस्पताल का तैनात फार्मासिस्ट ने मामूली बात पर जानलेवा हमला कर दिया जहां महिला डॉक्टर को गंभीर चोटे आई है जहां बेस अस्पताल में महिला डॉक्टर का इलाज चल रहा है तो वहीं घटना के बाद फार्मासिस्ट ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है फिलहाल फरमासिस्ट की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर किया है। बताया जा रहा है कि गौलापार स्थित कुंवरपुर पशु चिकित्सालय में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी विनीता टोलिया जंगपांगी के ऊपर शनिवार को उनके अस्पताल का फार्मासिस्ट भुवन चंद्र पंत ने अस्पताल में लोहे के धारदार वस्तु से हमला बोल दिया जहां महिला डॉक्टर ने अस्पताल से भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान महिला डॉक्टर के सर में और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं जहां बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमला के बाद हमलावर फार्मासिस्ट भुवन चंद्र पंत ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जहां उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उस को बेस अस्पताल ले आए जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सशीला तिवारी को रेफर किया है।
वही बेस अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत सिंह ने बताया कि महिला के सर हाथ में गंभीर चोट आई है जहां इलाज चल रहा है तो वही भुवन चंद्र पंत को हालत गंभीर देखते हुए बेस अस्पताल को रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर और फार्मासिस्ट में पिछले 2 सालों से विभागीय विवाद चल रहा था जिसको लेकर कई बार विभाग में शिकायत भी दर्ज हुई थी। बताया जा रहा है कि फरमासिस्ट की ट्रांसफर को लेकर दोनों में विवाद हो गया था जिसके बाद फार्मासिस्ट ने महिला डॉक्टर को ऊपर हमला कर दिया

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
