लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र जवाहर नगर निवासी सेना के जवान के साथ पंजाब के पटियाला में हादसे की खबर सामने आ रही है, सेना का जवान नहाते वक्त भाखड़ा नहर में बह गया, पुलिस – गोताखोर और एनडीआरएफ की टीमें सर्च अभियान चला रहे हैं, फिलहाल जवान का अभी तक कुछ पता नहीं चला है, घटना से जवान के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत जवाहर नगर नगला निवासी सेना की आर्मर्ड रेजीमेंट का जवान भुवन चंद्र भट्ट (27) पुत्र हरिदत्त भट्ट पंजाब के पटियाला में तैनात हैं। बताया जा रहा है रविवार की दोपहर वह अपने चार- पांच साथियों के साथ पास लेकर आर्मी एरिया से बाहर निकले थे बताया जा रहा है समाना रोड पर वह भाखड़ा नहर के पास घूमने के लिए गए हुए थे कि अचानक यह हादसा हो गया।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस एसडीआरएफ एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम भारतीय सेना के जवान की तलाश में सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं, समाचार लिखे जाने तक जवान का पता नहीं चल सका है, वही यह घटना नहर में नहाने के दौरान हुई या फोटो खींचने के दौरान हुई फिलहाल हादसे की वजह भी स्पष्ट नहीं हुई है।
इधर घटना से जवान के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन सूचना मिलते ही पटियाला को रवाना हो गए। भुवन की पिछले वर्ष नवंबर माह में ही शादी हुई थी जबकि उसकी बहन अभी अविवाहित है और बैंक में सेवारत है। यह खबर सुनकर परिजन हतप्रभ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
