संपत्ति के विवाद में भतीजे ने चुन्नी से गला दबाकर की चाचा की हत्या, गिरफ्तार…आरोपी का कबूलनामा
हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के धारीवाला गांव में किसान सुरेश की हत्या के मामले का राजफाश करते हुए सगे भतीजे सुनील को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कबूल किया को उसने चुन्नी से गला घोंटकर चाचा की हत्या की और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करने की थी। पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया। दोनों में संपत्ति विवाद चल रहा था।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दो दिसंबर को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली कि धारीवाला गांव में सुरेश (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल टीम सहित मौके पर पहुंचे तो सुरेश का शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। परिजन इसे फांसी बताकर रो रहे थे, लेकिन मृतक के गले पर चोट और दबाव के निशान देख पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुरेश अविवाहित था, इसलिए परिवार की ओर से किसी ने तहरीर नहीं दी। पुलिस ने अपनी तरफ से खुद हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई।
एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया कि सुरेश की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने परिवारजनों से अलग-अलग पूछताछ की। इस दौरान भतीजा सुनील बार-बार अपनी कहानी बदल रहा था और सबसे ज्यादा शोर मचाते हुए फांसी की बात दोहरा रहा था। पता चला कि सबसे पहले वही सुरेश के कमरे तक पहुंचा था और उसने ही घरवालों को बताया कि चाचा ने फांसी लगा ली और वह शव को नीचे उतार चुका है।
शक गहराया तो पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में सुनील टूट गया। उसने बताया कि चाचा सुरेश रोज शराब पीकर उसे गाली देता था और अपमानित करता था। इसके अलावा चाचा अपनी जमीन बेच रहा था, जिसका वह विरोध कर रहा था और जमीन बेचने से मना कर रहा था।
घटना वाले दिन इसी गुस्से में उसने चुन्नी से चाचा का गला दबा दिया। हत्या के बाद वह घबरा गया और इसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को टीनशेड के एंगल से लटकाने की कोशिश की, लेकिन भार अधिक होने से शव नीचे गिर गया। इसके बाद उसने सुबह परिवार को खुद ही चिल्लाकर बताया कि चाचा ने फांसी लगा ली है। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि वैज्ञानिक साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी के इकबालिया बयान के आधार पर आरोपी सुनील निवासी धारीवाला को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
