रुड़की: सन्नी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
रुड़की।लक्सर कोतवाली क्षेत्र में हुए सन्नी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सन्नी की हत्या उसके ही दोस्त रोहित ने की थी।
पुलिस के अनुसार सन्नी का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया था, जिसके बाद मामले की गहन जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि आरोपी और मृतक के बीच किश्तों पर लिए गए मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। शराब के नशे में हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने सन्नी की हत्या कर दी।
पुलिस ने मामले में आरोपी रोहित उर्फ बालू पुत्र राजेश, निवासी रसूलपुर उर्फ कंकरखाता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
रूडकी
सन्नी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
दोस्त रोहित ने ही की थी सन्नी की हत्या
गन्ने के खेत से हुआ था सन्नी का शव
किश्तों में लिए गए मोबाइल को लेकर शराब के नशे में हुआ विवाद बना हत्या की वजह
रोहित उर्फ बालू पुत्र राजेश निवासी रसूलपुर उर्फ कंकरखाता को जेल भेजा
रूडकी के लक्सर कोतवाली इलाके का मामला

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
