उत्तराखंड: पहाड़ नितिन नेगी को अमेरिका में उच्च शिक्षा के लिए मिला प्रवेश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

गौचर के नितिन नेगी को अमेरिका में उच्च शिक्षा के लिए मिला प्रवेश।

गौचर / चमोली। चमोली जिले के गौचर व मूल गांव (करछुना) निवासी नितिन नेगी को अमेरिका में उच्च शिक्षा पीएचडी भौतिक विज्ञान के लिए प्रवेश मिला है।नितिन नेगी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह उपलब्धि हासिल की है और उत्तराखण्ड और गौचर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश

नितिन नेगी के पिता शिक्षक राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उनके बालक ने बचपन से ही शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुऐ राइका गौचर से इंटरमीडिएट में 86% अंक प्राप्त किये। इसके बाद श्रीगुरु रामराय देहरादून से बीएससी और एमएससी (भौतिक विज्ञान) की पढ़ाई पूरी की। तत्पश्चात गेट (GATE) परीक्षा पास कर IIT दिल्ली से M.Tech किया और M.Tech के तुरंत बाद Ph.D. (Physics) हेतु चयन IIT दिल्ली से हुआ। अब अमेरिका में उच्च शिक्षा pH. D. (Physics) के लिऐ प्रवेश मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

नितिन नेगी की इस उपलब्धि पर नगरपालिका क्षेत्र गौचर तथा उनके पैतृक गांव करछुना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और जनता ने खुशी व्यक्त करते हुऐ कहा कि यह पूरे पहाड़ और हमारे देश के लिऐ गर्भ का क्षण है। नितिन नेगी के पिता राजेंद्र सिंह नेगी जो वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक पीएम श्रीराइका गौचर में कार्यरत हैं और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित भी हैं, स्वयं भी शिक्षा और अनुशासन के प्रतीक रहे हैं। इनकी माता गृहिणी हैं।स्वाभाविक है कि ऐसी पारिवारिक पृष्ठभूमि बच्चों को अपने जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रेरित करती है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन है कि छोटे कस्बों और गाँवों से निकलकर भी युवा कड़ी मेहनत और लगन से विश्वस्तर पर नाम कमा सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें