हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद मामला उस समय बिगड़ गया…जब मायके पक्ष के लोग बीच में आ गए। आरोप है कि मंगलौर क्षेत्र से आए पत्नी के दो भाइयों ने अपने जीजा के साथ मारपीट की…जिसमें उसका हाथ टूट गया। बीच-बचाव में आई जीजा की मां भी घायल हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार पुरुषोत्तमनगर, पथरी निवासी राजन की चार दिन पहले पत्नी अनिता से कहासुनी हो गई थी। इस बात की जानकारी मिलने पर उसी शाम अनिता के भाई नितिन और बाबूराम, निवासी शिकारपुर, मंगलौर, राजन के घर पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे।
विवाद बढ़ने पर राजन की मां गुड्डी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया…लेकिन आरोप है कि दोनों भाइयों ने मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में राजन के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया जबकि उसकी मां को भी चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पीड़ित राजन ने पथरी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 
