हरिद्वार: हिंदुस्तान खुला है, कोई कहीं भी जा सकता है…….कुवैत से हरिद्वार पहुंचे दो युवकों के इस बयान ने धर्मनगरी में हलचल मचा दी है। मामला हर की पैड़ी क्षेत्र से जुड़ा है…जहां इन युवकों को खाड़ी देशों की वेशभूषा में घूमते देखा गया।
एक ओर जहां कुंभ मेला क्षेत्र और हर की पैड़ी में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर श्री गंगा सभा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर इन युवकों की मौजूदगी और उनके बयान से विवाद खड़ा हो गया है। मामले का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद हंगामा बढ़ गया।
श्री गंगा सभा के सचिव उज्जवल पंडित ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा विषय बताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी और युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और दोनों युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ, पुराने कचरे का होगा वैज्ञानिक निस्तारण
जिस दफ्तर से हुई थी शिकायत, अब वहीं मिली आईएएस सविन बंसल को बड़ी जिम्मेदारी
देहरादून की साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और रिसर्च का बड़ा केंद्र, बोले मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: वेतन नहीं मिलने से परेशान कर्मचारियों ने लगाई गुहार, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
उत्तराखंड : वार्षिक स्थानान्तरण को लेकर आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा कि आई तारीख
उत्तराखंड: डिजिटल अरेस्ट केस में STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तराखंड: बदरीनाथ चढ़ावा मामले में निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 
