हथियार की नोंक पर बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूट।
किच्छा (उधमसिंह नगर)- किच्छा से बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर एक परिवार को बंधक बनाकर नकदी, जेवर और मोबाइल लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश परिवार को कमरे में बंद कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरा में देर रात बदमाशों ने नरेश प्रजापति पुत्र रामप्रसाद प्रजापति के घर धावा बोल दिया। हथियार के बल पर बदमाशों ने घर से 87 हजार रुपये नकद, अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, दो मोबाइल फोन लूट लिए।इतना ही नहीं, बदमाशों ने नरेश की पत्नी प्रेमवती देवी से उनके पहने हुए गहने भी उतरवा लिए और फरार हो गए।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पीड़ित परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। करीब 20 मिनट बाद, परिवार ने खिड़की में लगे जाल को तोड़कर खुद को बाहर निकाला और रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने नरेश प्रजापति के घर के पास स्थित बुद्धि सेन के किराएदार के मकान का ताला तोड़कर भी चोरी का प्रयास किया। इसके साथ ही ग्राम बरी में शिव कुमार पाल के घर से एक बाइक भी बदमाश लेकर फरार हो गए।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं फोरेंसिक साइंस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे 
