- नाबालिग बच्ची को शौचालय में बंद कर उसके साथ की युवक ने छेड़छाड़,आरोपी युवक को राजस्व पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पौड़ी -तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र में नाबालिग बच्ची को शौचालय में बंद कर उसके साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। राजस्व पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़, पॉक्सों की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र स्थित धार्मिक स्थल (मंदिर) के समीप बीते 12 अक्तूबर की शाम तीन बजे एक छह वर्षीय बच्ची खेल रही थी। बच्ची के पिता का व्यापारिक प्रतिष्ठान भी समीप ही था। इस दौरान बच्ची को एक 18 वर्षीय युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह बच्ची को धार्मिक स्थल के समीप शौचालय में ले गया। जहां उसने शौचालय की अंदर से कुंडी लगा दी। ऐसा देख बच्ची ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने जब दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी, तो आरोपी युवक ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। जहां बच्ची के साथ आरोपी युवक पाया गया। नाबालिग बच्ची के पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई किए जाने की मांग की है। राजस्व पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नायब तहसीलदार पौड़ी संजय नेगी ने बताया कि नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि दान की, पेश की मिसाल
हल्द्वानी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्त भविष्य का सूर्योदय — भावना मेहरा
उत्तराखंड: डीएम के निर्देश के बाद जिलेभर में मैजिक शो बंद
उत्तराखंड: स्वच्छता का संदेश देने सड़कों पर उतरे सीएम धामी, खुद लगाई झाड़ू
कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या 

