- डाक विभाग में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों से पाई नौकरी, चार डाक सेवकों की नियुक्ति निरस्त।
उत्तराखंड- उत्तराखंड में बड़ा गड़बड़झाला उजागर हुआ है। पौड़ी में डाक विभाग की विभागीय जांच में चार नवनियुक्त डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। दो डाक सेवक उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के निवासी हैं, जबकि मध्य प्रदेश के दो अन्य डाक सेवक जांच का नाम सुनकर गायब हो गए हैं। विभाग ने इन चारों की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है।
पौड़ी के डाक विभाग को ग्रामीण डाक सेवक के पद पर चयनित 165 डाक सेवक मिले थे, जिनमें से 77 ने पौड़ी मुख्यालय में आमद कराई। हालांकि, कई नवनियुक्त डाक सेवकों की हिंदी लेखन कौशल भी कमजोर पाई गई, जबकि उनके शैक्षणिक दस्तावेजों में अंक 96-97 प्रतिशत दर्शाए गए थे।
जांच में पाया गया कि अनिल कुमार, जो 2014 में यूपी बोर्ड से 10वीं की परीक्षा 97 फीसदी अंकों से पास हुआ था, का अंकपत्र किसी अन्य छात्र का है। इसी तरह, अंकुर यादव का अंकपत्र भी फर्जी साबित हुआ, जिसमें दर्ज रोल नंबर एक फेल छात्र का था।
मध्य प्रदेश के दो डाक सेवक, पंकज और उदय, ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे, लेकिन जब उन्हें दस्तावेजों की जांच की बात कही गई, तो वे बिना ज्वाइनिंग दिए लौट गए।
डाक अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि जुलाई 2023 में 98 डाक सेवक पौड़ी डाक विभाग में नियुक्त किए गए थे, जिनकी शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच चल रही है। विभाग ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की है और सभी फर्जी दस्तावेज वाले डाक सेवकों की नियुक्ति निरस्त कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
