देहरादून: देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो सरकारी सेवा में ईमानदारी और समर्पण की मिसाल पेश करती है। उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने अपने आधिकारिक दौरों के दौरान मिलने वाली तीन लाख रुपये से अधिक की पूरी भत्ता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में उन्होंने 4 अप्रैल 2026 को प्रमुख वन संरक्षक को पत्र लिखकर औपचारिक जानकारी दी। अपने पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्षों के दौरान मिले भत्तों का उपयोग व्यक्तिगत रूप से करने के बजाय उसे जनहित में लगाना अधिक उचित है।
उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर 2016 से 30 अगस्त 2025 के बीच उन्होंने 447 दिनों तक विभिन्न स्थानों का आधिकारिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें दैनिक भत्ता और अन्य मदों में जो राशि मिली, उसे उन्होंने जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समर्पित करने का फैसला लिया।
अपने कार्यकाल के दौरान संजीव चतुर्वेदी ने उत्तराखंड के कई दुर्गम क्षेत्रों में काम किया है। मिलम ग्लेशियर, हर की दून, नंदा देवी बायोस्फीयर, केदारनाथ, नीती घाटी, तपोवन और हेमकुंड साहिब जैसे क्षेत्रों में उन्होंने जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। इन प्रयासों से न केवल पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिली, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका को भी सहारा मिला।
यह पहला अवसर नहीं है जब उन्होंने अपनी आय समाज के लिए समर्पित की हो। इससे पहले भी वे कई बार पुरस्कार राशि जनकल्याण में दे चुके हैं। वर्ष 2015 में मिले प्रतिष्ठित Ramon Magsaysay Award की पूरी राशि उन्होंने एम्स दिल्ली में गरीब मरीजों के इलाज के लिए दान की थी। इसके अलावा पुलवामा हमले के बाद भी उन्होंने शहीद परिवारों के लिए आर्थिक सहयोग दिया था।
संजीव चतुर्वेदी को देशभर में एक ईमानदार और निर्भीक अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई अनियमितताओं को उजागर किया और पारदर्शिता को हमेशा प्राथमिकता दी। उनकी सादगी और सेवा भावना उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनाती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

