नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्त भविष्य का सूर्योदय — भावना मेहरा
बाबा साहेब के सपने को साकार कर रहे प्रधानमंत्री मोदी।

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष सुश्री भावना मेहरा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्त भविष्य का “सूर्योदय” बताते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय करार दिया उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है जिससे समाज में समानता और समावेशिता को नई दिशा मिलेगी भाजपा कार्यालय में सोमवार को मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मेहरा ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति और नारी उत्थान के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में संसद में इस अधिनियम को पारित कर बाबा साहेब के सपनों को साकार किया उन्होंने कहा कि अब समय है इस महान लोकतांत्रिक पहल पर गर्व करने का क्योंकि इसके माध्यम से महिलाएं संसद और विधानसभाओं में पहुंचकर निर्णय लेने की प्रक्रिया में अग्रणी भूमिका निभाएंगी और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। यह पहल नए भारत के सशक्त समृद्ध और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगी मेहरा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना सुरक्षित मातृत्व अभियान लखपति दीदी योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया गया है उन्होंने कहा कि आज बेटियां सशस्त्र बलों में कमांड स्तर तक अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं जिसका परिणाम “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे अभियानों में देखने को मिला है जो नारी शक्ति के बढ़ते सामर्थ्य आत्मविश्वास और देश के विकास में उनकी निर्णायक भूमिका का स्पष्ट प्रमाण है।
मुख्य वक्ता ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लागू होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो नारी शक्ति सम्मेलन, स्कूटी रैली, पद यात्रा, दीवार लेखन की जानकारी प्रेषित कर जन समर्थन हेतु मिस्ड कॉल नम्बर 9667173333 भी साझा किया प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा नैनीताल श्रीमती कंचन उप्रेती जिला महामंत्री श्रीमती राशि जैन श्रीमती आभा गोस्वामी प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा श्रीमती कल्पना बोरा प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी श्रीमती भूमिका गोयल जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा श्रीमती दीप्ति चुफाल कुमाऊँ सह-संयोजक महिला मोर्चा श्रीमती अल्का जीना की उपस्थिति रही।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग 
