पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में स्कूलों के भीतर आयोजित होने वाले मैजिक शो पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। आशीष भटगांई ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में इस तरह के आयोजनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
दरअसल पिछले कुछ समय से स्कूलों में मैजिक शो के नाम पर अभिभावकों से धनराशि लिए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया।

एक जादूगर द्वारा किसी संस्था के सहयोग के लिए जिले के स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी गई थी। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र भी जारी किया गया था। इसमें छात्रों के मनोरंजन के साथ-साथ नशे के खिलाफ जागरूकता और अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश देने की बात कही गई थी।
हालांकि जब यह गतिविधि स्कूलों में शुरू हुई तो इसे लेकर सवाल उठने लगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रम बच्चों के शैक्षिक, नैतिक और मानसिक विकास के अनुरूप होने चाहिए। किसी भी ऐसी गतिविधि को अनुमति नहीं दी जा सकती…जिससे छात्रों या अभिभावकों पर अनावश्यक बोझ पड़े।
डीएम ने सभी स्कूलों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह के आयोजन पाए गए, तो संबंधित स्कूल प्रबंधन और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन के इस फैसले का कई सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया है। आदेश के बाद जिलेभर के स्कूलों में मैजिक शो पूरी तरह बंद हो गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
