श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर गढ़वाल स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सीटों की स्वीकृति मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड द्वारा दस अतिरिक्त सीटों की मंजूरी से कॉलेज में पीजी सीटें अब कुल 62 हो गई हैं।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने विशेषज्ञों और समीक्षा समिति के माध्यम से संस्थान का भौतिक निरीक्षण और मानक मूल्यांकन किया। इस प्रक्रिया में संस्थान की स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों की भी विस्तृत समीक्षा शामिल थी। इसके आधार पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में निम्नलिखित पीजी पाठ्यक्रमों में सीटें दी गई हैं
एमडी बाल रोग – 4 सीटें
एमडी एनेस्थीसियोलॉजी – 4 सीटें
एमएस प्रसूति एवं स्त्री रोग – 2 सीटें
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने इन पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए अनुमति पत्र जारी किया है। साथ ही एमडी जनरल मेडिसिन, त्वचा एवं यौन रोग, जैव रसायन विज्ञान और एमएस जनरल सर्जरी व अस्थि रोग विभागों में आवश्यक मानकों को पूरा कर 15 दिनों के भीतर पुनः अपील प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।
प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों से कॉलेज में पीजी कोर्सों की सीटें लगातार बढ़ रही हैं। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने इसे संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे न केवल कॉलेज की शैक्षणिक क्षमता बढ़ेगी….बल्कि राज्य को अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक भी मिल सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शेष विभागों में आवश्यकताओं को पूरा कर जल्द ही पुनः आवेदन किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : देशभर में प्रीमियम पेट्रोल हुआ मंहगा,कीमतें बढ़ीं
उत्तराखंड: राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे का शेड्यूल बदला
हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ी जनसभा, राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियों में जुटे पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: इन जिलों में अलर्ट जारी
नैनीताल – संघर्ष से शिखर तक, छात्र संघ अध्यक्ष से कैबिनेट मंत्री बनने तक राम सिंह कैड़ा का सफ़र
देहरादून एयरपोर्ट से रात की उड़ान 1 अप्रैल से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और किराया
उत्तराखंड: हाई कोर्ट ने दीपक उर्फ मोहम्मद दीपक की याचिका खारिज की, जांच में सहयोग करने को कहा
उत्तराखंड: धार्मिक स्थल वाराही धाम में नया निर्माण कार्य शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने शिलान्यास किया
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खास पूजा अब महंगी! बदरीनाथ-केदारनाथ में शुल्क दोगुना 

