टिहरी: सुबह जंगल से लौटते समय एक युवक पर अचानक दो भालुओं ने हमला कर दिया। भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया…जिसे स्थानीय लोगों की मदद से श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय नरेंद्र नगर में भर्ती कराया गया।
घटना सुबह करीब 9:30 बजे नरेंद्र नगर थाना क्षेत्र की आगरा खाल चौकी अंतर्गत चलड गांव की है। कद्दू खाल निवासी 25 वर्षीय विजेंद्र पुत्र प्रेम सिंह बकरियों को लेकर आगरा खाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उस पर दो भालुओं ने हमला कर दिया।

युवक ने हिम्मत दिखाते हुए एक भालू की गर्दन पकड़कर उसे दूर फेंक दिया, लेकिन तभी दूसरे भालू ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में विजेंद्र के गले, कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं।
युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और उसके साथी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गए। घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया…जहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार नरेंद्र नगर अयोध्या प्रसाद उनियाल, वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी और प्रभागीय वन अधिकारी नरेंद्र नगर दिगांथ नायक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बरतने की अपील की है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां छह दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, वन्यजीव के हमले की आशंका
उत्तराखंड में पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 1,647 आवासों को मंजूरी
उत्तराखंड: यहां मिले मिले दो नवजात बच्चियों के शव, फैली सनसनी
उत्तराखंड: यहां भालू का हमला, युवक गंभीर घायल, उधर गुलदार ने महिला को बनाया निशाना
उत्तराखंड : बेटी के जन्म दिन पर आना था, तिरंगे में लिपट कर आए आशीष
उत्तराखंड: यहां शादी से पहले मंगेतर का शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन 
