- उत्तराखंड के चंपावत में गहरी खाई में गिरी मैक्स गाड़ी, 14 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर।
चंपावत- चंपावत जनपद में एक मैक्स वाहन बिरगुल रोड पर गहरी खाई में गिर गई।हादसे में करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया. सभी घायलों का लोहाघाट अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. सभी लोग भिंगराड़ा मेला देख कर वापस अपने घर चोड़ाख्याली को जा रहे थे, तभी वाहन दुर्घटनाग्रष्त हो गया।
मेला देखकर घर लौट रही थी सभी महिलाएं—-
चम्पावत जिले के रीठासाहिब धुंनाघाट मार्ग में भिंगराड़ा मेले से लधोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन (UK 03TA 0043) बिरगुल के पास अनियंत्रित होकर सोमवार शाम 5:00 बजे के आसपास लगभग 30 मी गहरी खाई में जा गिरा जिसमें 2 बच्चो सहित 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं दुघर्टना मे कुल 12 लोग घायल हो गए हैं वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
वाहन मे सवार सभी लोग भिंगराड़ा मेला देख कर खुशी खुशी वापस अपने घर चोड़ाख्याली को जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा 108 व निजी वाहन के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर सोनाली मंडल के नेतृत्व में चिकित्सा कर्मियों ने सभी घायलों का उपचार किया गया डॉ सोनाली मंडल ने बताया सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल महिलाओं का एक्सरे किया गया है।
सूचना पर चंपावत कोतवाल प्रताप सिंह नेगी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना कोतवाल नेगी ने बताया दुर्घटना ओवरलोडिंग के कारण होना संभव है जिसकी जांच की जाएगी अगर चालक की गलती पाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी घायलो ने बताया वाहन को गिरीश बोहरा चला रहा था घायलों में रेखा देवी पत्नी स्वर्गीय पूरन सिंह (40) ,ममता देवी पत्नी नारायण (40), हीरा देवी पत्नी नारायण सिंह ( 50 ) ,आरती अधिकारी पुत्री पूरन सिंह( 20), संगीता अधिकारी पुत्री नारायण सिंह उम्र 19 वर्ष, जानकी देवी पत्नी महेश सिंह उम्र 30 वर्ष, अर्पित पुत्र महेश सिंह उम्र 8 वर्ष, हेमा देवी पत्नी नारायण सिंह उम्र 50 वर्ष ,तनुजा पुत्री पूरन सिंह उम्र 18 वर्ष ,हेमा देवी पत्नी श्याम सिंह उम्र 46 वर्ष, ऋतिक उम्र 8 वर्ष पुत्र मदन सिंह , रंजना पुत्री सुंदर सिंह उम्र 24 वर्ष घायल हुए हैं जिनका उपचार किया गया है।
सभी घायल चौड़ाख्याली के रहने वाले है वही वाहन चालक गिरीश बोहरा उम्र 38 वर्ष पुत्र भवान सिंह का खेतीखान में उपचार चल रहा है तथा अंशु उम्र 10 वर्ष पुत्र महेश सिंह का लधोली में उपचार कर घर भेज दिया गया है वाहन में कुल 14 यात्री सवार थे वही सुरेश सिंह ने बताया 108 एंबुलेंस को फोन करने के बाद भी सिर्फ पाटी से एंबुलेंस मौके पर पहुंची अन्य एंबुलेंस नहीं पहुंची प्राइवेट वाहनों के जरिए घायलों को लोहाघाट लाया गया एम्बुलेंस के समय पर न पहुंचने पर लोगो ने नाराजगी जताई कुल मिलाकर एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई दुर्घटना की सूचना मिलते ही उप जिला चिकित्सालय का चिकित्सा स्टाफ अलर्ट मोड पर नजर आया चिकित्सा स्टाफ ने सभी घायलों का तत्परता से उपचार किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
