देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सामने आए एक वायरल वीडियो ने मेडिकल कॉलेज की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एमकेपी रोड स्थित दून मेडिकल कॉलेज हॉस्टल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…जिसमें पीजी कोर्स कर रहे छात्र अर्धनग्न होकर छात्राओं के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो 11 अक्टूबर (शनिवार रात) का बताया जा रहा है…जब हॉस्टल परिसर में देर रात पार्टी चल रही थी। पार्टी में तेज म्यूजिक पर छात्र-छात्राएं डांस कर रहे थे। कुछ छात्र नशे की हालत में भी दिखाई दिए। वायरल वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
इस घटना के बाद जब मीडिया ने कॉलेज प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की तो प्रिंसिपल डॉ. गीता जैन और डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एनएस बिष्ट ने कॉल रिसीव नहीं किया। हॉस्टल वार्डन डॉ. सुशील ओझा से भी संपर्क नहीं हो सका।
कोतवाली नगर प्रभारी प्रदीप पंत के मुताबिक शनिवार रात हॉस्टल में डीजे चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहले चीता पुलिस को भेजा गया…लेकिन जब छात्र-छात्राएं नहीं माने तो कोतवाली से टीम भेजकर डीजे रुकवाया गया।
कुछ छात्र नशे में पाए गए। पुलिस ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा ऐसी हरकत न की जाए। रविवार सुबह छात्रों और सीनियर डॉक्टरों को कोतवाली बुलाकर पूरी तरह से ब्रीफ किया गया और दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी गई।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या यही हैं वो डॉक्टर जिनके कंधों पर भविष्य की जिम्मेदारी होगी? एमबीबीएस के बाद पीजी कर रहे छात्र अगर इस तरह का व्यवहार करेंगे…तो इसका समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा? कॉलेज प्रशासन की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है।
फिलहाल कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन 
