Uttarakhand News: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी समारोह की धूम शुरू हो गई है। शादी में शामिल होने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली समेत कई क्रिकेट जगत के दिग्गज मसूरी पहुंच रहे हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ देहरादून पहुंच चुके हैं, जबकि अन्य क्रिकेटर भी शाम तक मसूरी पहुंचने वाले हैं।
हल्दी सेरेमनी में उड़ा अबीर-गुलाल
मसूरी के एक होटल में बीते दिन मेहंदी की रस्म संपन्न हुई थी, जबकि आज हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई। शादी समारोह में खानपुर विधायक उमेश कुमार भी पहुंचे, जिन्होंने बताया कि हल्दी रस्म के दौरान अबीर-गुलाल उड़ाया गया। ऋषभ पंत ने भी अपने रिश्तेदारों और मेहमानों को रंग लगाया।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ऋषभ पंत सीधे पहुंचे मसूरी
ऋषभ पंत चैंपियंस ट्रॉफी के बाद सीधे मसूरी पहुंचे और शादी के जश्न में शामिल हुए। वे अपनी बहन और अन्य रिश्तेदारों के साथ शादी समारोह में जमकर झूमते नजर आए।
बिजनेसमैन अंकित चौधरी से हो रही है शादी
साक्षी पंत की शादी बिजनेसमैन अंकित चौधरी से हो रही है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे और इस साल जनवरी में उनकी सगाई हुई थी। साक्षी पंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ऋषभ पंत से बड़ी हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद 
