Haridwar News- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है यहां एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई बताया जा रहा है कि हमलावर से बचने के लिए युवक काफी दूर तक दौड़ता रहा है लेकिन हमलावर ने पीछा कर उसकी पीठ पर चाकू से वार किए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा साथ ही आरोपी की तलाश कर दी है बताया जा रहा है मृतक का हमलावर युवक के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।
प्राप्त समाचार के मुताबिक रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा गांव निवासी कमरुज्जमा सोमवार देर रात पैदल पैदल अपने घर की ओर आ रहा था कि रास्ते में उसका एक युवक से विवाद हो उक्त युवक ने कमरूरज्जमा को चाकुओं से गोदकर लहूलुहान कर दिया बचने के लिए वह काफी दूर तक भागता रहा लेकिन आरोपी युवक ने पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरुज्जमा को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही हबीब ने कमरुरज्जमा की हत्या की है। बताया जा रहा है कमरुज्जमा और हबीब के बीच ₹1000 के लिए पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।
इधर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है उन्होंने कहा जल्दी ही आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे 
