Kichha Sugar Mill

उत्तराखंड: किच्छा चीनी मिल ने किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान किया, 42.86 करोड़ रुपये किसानों के खाते में…

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

​किच्छा : किच्छा चीनी मिल ने 16 नवम्बर 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक खरीदे गए गन्ने का कुल 42.86 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया है। मिल के अधिशासी निदेशक ए. पी. बाजपेयी ने बताया कि 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान RTGS के माध्यम से संबंधित गन्ना समितियों के जरिए किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: महंगाई का झटका, रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

सहकारी गन्ना विकास समिति, किच्छा – 6.60 करोड़

सहकारी गन्ना विकास समिति, हल्द्वानी – 1.08 करोड़

सहकारी गन्ना विकास समिति, पंतनगर – 91.85 लाख

सहकारी गन्ना विकास समिति, सितारगंज – 54.53 लाख

सहकारी गन्ना विकास समिति, गदरपुर – 2.57 लाख

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 162 शरणार्थियों को मिली नागरिकता, गृहमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र

इसके साथ ही किच्छा चीनी मिल ने इस पेराई सत्र में अब तक 20.53 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है और 9.75% टू-डेट चीनी परता के साथ 1,96,790 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है।

कृषकों से अपील:
अधिशासी निदेशक बाजपेयी ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे ताजा, साफ-सुथरा और पत्तियों से मुक्त गन्ना मिल को उपलब्ध कराएँ। साथ ही किसानों से कहा गया कि गन्ना पर्ची का SMS मिलने के बाद ही खेत में गन्ना काटें…ताकि मिल को हमेशा ताजा गन्ना प्राप्त हो और अच्छी गुणवत्ता की चीनी का उत्पादन किया जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें