देहरादून। उत्तराखंड सरकार इस वर्ष चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए केदारनाथ हेली शटल सेवा को हाईटेक बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेली सेवाओं में आधुनिक तकनीकों को शामिल किया गया है।
22 अप्रैल से केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। इस बार हेली सेवाओं की निगरानी के लिए उन्नत सिस्टम तैयार किया गया है। यात्रा मार्ग के हेलीपैड पर वीएचएफ सेटअप और बैकअप सिस्टम लगाए गए हैं…जिससे संचार व्यवस्था मजबूत रहेगी।
यात्रा के दौरान 8 हेलीपैड पर संचालित सेवाओं की निगरानी के लिए पैन-टिल्ट-जूम कैमरे लगाए जा रहे हैं…जिनसे उड़ानों पर रियल-टाइम नजर रखी जाएगी। सभी हेलीकॉप्टरों में लाइव ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य किए गए हैं…ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत लोकेशन ट्रैक कर राहत कार्य शुरू किया जा सके।
मौसम की सटीक जानकारी के लिए विभिन्न स्थानों पर ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम और सेलोमीटर स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही केदारनाथ, बद्रीनाथ, सहस्त्रधारा और सिरसी में एयर ट्रैफिक कंट्रोल केंद्र भी सक्रिय रहेंगे।
यूकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि पूरी व्यवस्था अलर्ट मोड पर रहेगी और सभी एजेंसियां लगातार निगरानी करेंगी।
सरकार का मानना है कि इस पहल से यात्रा अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) हल्द्वानी, लालकुआं, नैनीताल में शराब की ओवर रेटिंग, प्रशासन के नाक के नीचे बेलगाम
नैनीताल :(बड़ी खबर) 46 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, महंगी किताब खरीदवाने के दबाव
उत्तराखंड: 22 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू, पहले दिन ही मिलेगी हाईटेक सुविधा
भूस्खलन से ऋषिकेश-चंबा हाईवे बाधित, तीन घंटे बाद खुला रास्ता
उत्तराखंड: सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास
उत्तराखंड: 47 साल के दरिंदे चाचा ने नाबालिग भतीजी से दो साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया
उत्तराखंड: यहाँ नशे में धुत युवकों का तांडव, पुलिसकर्मी को कुचला
पिथौरागढ़ : IG कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल ने पिथौरागढ़ में किया वार्षिक निरीक्षण
हल्द्वानी: विजिलेंस ने यहां 15 हजार की रिश्वत लेते भ्रष्टाचारी किया गिरफ्तार
उत्तराखंड :अनियंत्रित हो सड़क पर पलटी हरिद्वार से नेपाल जा रही डबल डेकर बस, 7 यात्री घायल 
