हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार ऑटो में सवार रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी पूनम विष्ट की गोद से ढाई साल की बच्ची उछलकर सड़क पर गिर गई। मां के चिल्लाने पर ऑटो चालक ने वाहन रोका। बदहवास होकर मां बच्ची की तरफ दौड़ी। मासूम की हालत देख वह बेहोश हो गई। दोनों को निजी अस्पताल भेजा गया जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।
लालकुआं के रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी विक्रम सिंह की पत्नी पूनम विष्ट की दो बेटियां हैं। पहली बेटी छह साल जबकि दूसरी ढाई साल की है। पूनम अपनी छोटी बेटी को लेकर मंगलवार शाम ऑटो से मंगलपड़ाव आई और यहां से दूसरा ऑटो लेकर काठगोदाम के लिए निकली।
रेलवे स्टेशन के पास चलते ऑटो से पूनम की गोद पर बैठी बच्ची छिटककर सड़क पर गिर गई। ऑटो आठ से दस मीटर दूर जाकर रुका तो मां बच्ची की हालत देख बदहवास हो गई। काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि दोनों को निजी अस्पताल भेजा गया जहां बच्ची की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ऑटो से से गिरकर बच्ची की मौत का मामला गंभीर है। घटना की जांच में पुलिस जुटी है। ऑटो चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि 

