Paudi News– उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है कहीं टाइगर तो कहीं गुलदार के हमले आम जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं ताजा मामला पौड़ी के विकासखंड पावों के अंतर्गत आने वाले स्पलोडी की है जहां एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। मृतक महिला अपने ग्रामीण महिला मित्रो के साथ काफल लेने के लिए जंगल गई थी।
काफल तोड़ने के बाद जब तीनों महिला जंगल में बैठी थी उसी दौरान सुषमा देवी 48 साल पर गुलदार ने पीछे से हमला कर दिया। इस दौरान दूसरी महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली। जिसके बाद महिला द्वारा अन्य लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी, जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा गुलदार ने सुषमा देवी को मौत के घाट उतार दिया ।

ग्राम प्रधान पाबो हरेंद्र सिंह कोली ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली तो वह तुरंत पहुंचे और उनके द्वारा घटना की जानकारी वन विभाग को दी गयी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गया है, इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है तथा पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वन विभाग में गुलदार की निगरानी के लिए शिकारी जॉय हुकिल से संपर्क किया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
