GOVT JOB- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संगठन में कई रिक्त पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों को आमंत्रित किया है। उसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर, 2021 से शुरू होने वाली है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक में विशेष अधिकारी के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। सीबीआई में फिलहाल स्पेशल ऑफिसर पदों के लिए करीब 115 रिक्तियां हैं। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2021 तक है। आवेदन करने से पहले यहां दी गई जरूरी डिटेल्स जैसे महत्वपूर्ण तारीखें, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि को ध्यान से पढ़ें। उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2021 नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2021: महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत – 23 नवंबर 2021
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख – 17 दिसंबर 2021
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना – 11 जनवरी 2022
ऑनलाइन एग्जाम (टेंटेटिव) – 22 जनवरी 2022
आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये के साथ जीएसटी होगी। जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
