उत्तराखंड- बेटी ने किया कुछ ऐसा कि पिता ने उठा लिया आत्मघाती कदम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Ramnagar News- रामनगर कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बेटी के घर से भागने से आहत होकर पिता ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पूरे मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है लड़की पहले भी इस तर‍ह की हरकतें कर चुकी है जिसके कारण उसका पिता काफी परेशान रहता था।

रामनगर 45 वर्ष व्यक्ति ने गुरुवार को बैलजुड़ी के पास बगीचे में पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देख पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी गुरुवार को किसी युवक के साथ घर से चली गई थी। जिससे वह परेशान मृतक गुरुवार शाम को पीरूमद्वारा पुलिस चौकी बेटी की गुमशुदगी की तहरीर लेकर आया था। इसके बाद उसे कोतवाली भेज दिया था। पुलिस आत्महत्या की वास्तविक वजह जानने के लिए स्वजनों से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें